Latest Updates

सोमवार, 16 अक्तूबर 2017

How to Connect Internet Android Mobile To Computer ? एंड्राइड मोबाइल से कंप्यूटर में इन्टरनेट कैसे कनेक्ट करे !!!





►  नमस्कार दोस्तों  "Khatri  Hindi  Tips"  में आपका बहुत बहुत स्वागत हे ! दोस्तों ये टुटोरिअल में बताया गया हे की आप अपने कंप्यूटर या लैपटॉप में एक एंड्राइड मोबाइल से इन्टरनेट कैसे कनेक्ट कर सकते हो, तो दोस्तों ये टुटोरिअल ध्यान से पढ़े !!



⦿  कई लोगो को पता नहीं होता हे मोबाइल से इन्टरनेट कनेक्ट करना, ज्यादा तर लोग पैसे खर्च करके डोंगल ले लेते हे !! जब आपके पास एंड्राइड मोबाइल ही हे तो डोंगल लेनी की जरुरत क्या हे ? एंड्राइड मोबाइल में आप जानते ही होगे की कितना अच्चा अच्छा फीचर्स आ गया हे तो हम इसे इन्टरनेट भी कनेक्ट कर सकते हे, तो चलो हम शुरू करते हे !!!





  एंड्राइड  मोबाइल  से  कंप्यूटर  में  इन्टरनेट  कनेक्ट  करने  का  तरीका  :-  


⦿  दोस्तों हम एंड्राइड मोबाइल से तीन तरीको से हम अपने कंप्यूटर में इन्टरनेट चला सकते हे !!

1)  ब्लूटूथ  हॉटस्पॉट  से  इन्टरनेट चलाये !!!

2)  वाइफाई  से  इन्टरनेट  चलाये  !!!  

3)  USB  केबल  से इन्टरनेट  चलाये  !!!



1)  ब्लूटूथ  हॉटस्पॉट  से  इन्टरनेट चलाये  :-

⦿  दोस्तों आपको कंप्यूटर या लैपटॉप में ब्लूटूथ इन्टरनेट करना हो तो आपके कंप्यूटर या लैपटॉप में ब्लूटूथ कार्ड होना बहुत ही जरुरी हे तभी आप ब्लूटूथ से इन्टरनेट कर पावोगे !

⦿  आपके लैपटॉप या कंप्यूटर में ब्लूटूथ कार्ड हो तो आप सबसे पहेले आपके मोबाइल के सेटिंग में  More  का ऑप्शन मिलेगा उसपे पे क्लिक करके  Tethering & Portable Hotspot  ऑप्शन में जाकर  "Bluetooth  tethering" को ओन करना हे !

⦿  ओन करने के बाद आपको अपने कंप्यूटर या लैपटॉप में ब्लूटूथ ओन करना होगा ! ब्लूटूथ ओन करने के बाद आपका यहा ब्लूटूथ का नाम दिखाई देगा तो आपको उसपे क्लिक करके कनेक्ट कर लेना हे ! इतना करने से आपका इन्टरनेट चालू हो जायेगा !









वाईफाई पासवर्ड एंड्रॉइड में कैसे देखे !!! 

 
2)  वाइफाई  से  इन्टरनेट  चलाये  :-

⦿  दोस्तो आपको वाइफाई से इन्टरनेट चलाना हो तो आपको सबसे पहेले आपके मोबाइल मे सेटिंग में जाना होगा, सेटिंग में जाने के बाद आपको वहा  More  का ऑप्शन मिलेगा हमें उस पर क्लिक करना होगा ! More में जाने के बाद हमें यहा  Wireless  &  Networks  का ऑप्शन मिलेगा हमे उस पर क्लिक करना होगा ! Wireless  &  Networks  का ऑप्शन की अन्दर  Tethering  &  portable hotspot  का ऑप्शन मिलेगा हमें उसे पर क्लिक करके यहा  "Mobile  Wi-Fi  hotspot"  के  ऑप्शन पे हमें क्लिक करके ओन कर लेना हे !

Setting  -  More  -  Wireless   &  Networks  -  Tethering   &  portable  hotspot  -  Mobile  Wi-Fi hotspot - ON





⦿  इतना करने के बाद कंप्यूटर या लैपटॉप में वाइफाई चालू करना होगा ! जैसे हम वाइफाईचालू करेंगे तो निचे टास्क बार में हमारा वाइफाई का सिंबल दिखाई देगा हमें उसपे क्लिक करके वाइफाई कनेक्ट कर लेना हे ! यहा हमारा इन्टरनेट चालू हो जायेगा !





3)  USB  केबल  से इन्टरनेट  चलाये  :-

⦿  दोस्तों  USB  से इन्टरनेट करना बहुत ही आसान हे और बेस्ट तरीका हे तो चलो हम सीखते हे !

⦿  सबसे पहेले अपने लैपटॉप या कंप्यूटर से अपने एंड्राइड मोबाइल को  USB  केबल से कनेक्ट करे !

⦿  उसके बाद हमें अपने मोबाइल की सेटिंग में जाना होगा ! सेटिंग में जाने के बाद  More  पे क्लिक करे !

⦿  More  पे क्लिक करने के बाद हमें  Wireless & Networks  पे क्लिक करना हे !

⦿  उसके बाद  Tethering  &  portable hotspot  ऑप्शन पे क्लिक करे !

⦿  Tethering  &  portable hotspot  ऑप्शन पे क्लिक करने के बाद हमें सीधा  "USB  tethering"  को  ओन करना हे ! जैसे ओन किया हमारे कंप्यूटर या लैपटॉप पे इन्टरनेट चालू हो जायेगा !





⦿  ये था हमारा तीन तरीका उम्मीद हे की आपको ये टुटोरिअल पसंद आया हो आपको कोई भी सवाल सवाब हो तो आप निचे कमेंट कर सकते हो ............. धन्यवाद



                 जय  हिन्द .................... वन्दे  मातरम






कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thanks For Comment....